{"_id":"d0688317d92b33d28c9ad376ddbe61d9","slug":"rape-with-widow-woman-by-zamindar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में जमींदार ने महिला से किया घिनौना काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में जमींदार ने महिला से किया घिनौना काम
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में विधवा महिला को देखकर जमींदार की नियत खराब हो गई और उसने किया घिनौना काम। वारदात हरियाणा के फतेहाबाद की है। जिले के गांव बड़ोपल में जमींदार के खेत में गेहूं काटने आई विधवा महिला के साथ जमींदार द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सदर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद जमींदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच करने पहुंची पुलिस को घटनास्थल से भारी मात्रा में शराब की पेटियां भी मिलीं हैं। जानकारी के अनुसार आदमपुर के गांव सारंगपुर निवासी विधवा महिला अपने बच्चों के साथ गांव बड़ोपल में जमींदार महेन्द्र के खेत में गेहूं की कटाई करने आई थी।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि वीरवार रात को वह ढ़ाणी में चौबारे पर सोई हुई थी, इसी दौरान महेंन्द्र आया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां से 4 पेटी अंग्रेजी और 3 पेटी बीयर बरामद हुई है।
विज्ञापन