सौतेली मां ने आशिक से लुटवाई इज्जत
पंजाब में फरीदकोट के जैतो में एक किशोरी ने अपनी सौतेली मां पर अपने प्रेमी से जबरन दुराचार करवाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की सौतेली मां और उसके प्रेमी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका पिता विदेश में काम करता है। कुछ समय पहले उसकी मां का निधन हो गया था।
सौतेली मां के पास आता था आरोपी
उसके बाद उसके पिता ने दूसरा विवाह कर लिया। इन दिनों वह अपनी सौतेली मां के साथ रह रही थी। उसकी सौतेली मां के पास लहरा मोहब्बत निवासी बलौर सिंह का आना जाना रहता था।
पीड़िता के अनुसार उसकी सौतेली मां की शह पर बलौर सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। दोनों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।