फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with student in front of mother

मां की मौजूदगी में छात्रा की आबरू लूटी

Wed, 17 Dec 2014 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 17 Dec 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
rape with student in front of mother

पंजाब में एक युवक ने अपनी मां की मौजूदगी में छात्रा की आबरू लूटी। चाचा ने भी दुश्कृत्य में सहयोग दिया। पीड़ित छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर गांव ललतों कलां के रुपिंदर सिंह, उसकी मां और चाचा सरदूल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रुपिंदर सिंह को काबू कर लिया है, जबकि अन्य दोनों अभी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी रुपिंदर को वीरवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करता था आरोपी

rape with student in front of mother

पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी इलाके में ही स्थित एक स्कूल की छात्रा है। आरोपी अक्सर उसके साथ स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करता था।

उन्होंने आरोपी को कई बार छेड़छाड़ करने से रोका था। मंगलवार को पीड़िता जब स्कूल जा रही थी तो रास्ते में आरोपी उसे झांसा देकर अपने चाचा सरदूल सिंह के पास ले गया। वहां पर आरोपी की मां भी मौजूद थी।

आरोपी उसे अलग कमरे में ले गया और वहां पर उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जांच अधिकारी एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी रुपिंदर सिंह को काबू कर लिया है, जबकि अन्य दो अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed