सगी बहन के 'रेपिस्ट' ने फिर करना चाहा रेप
भाई ने अपनी ही सगी बहन को हवस का शिकार बना लिया। बहन परिवार की इज्जत के कारण चुप रही। तीन महीने बाद जब भाई ने दोबारा दुराचार का प्रयास किया तो उसने अपने परिजनों को आपबीती सुना दी।
घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी भाई अब जेल में है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब तीन महीने पहले परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए थे।
वो अपने बड़े भाई के साथ घर में अकेली थी। भाई ने उसके साथ गलत काम किया। उसने परिवार की इज्जत के लिए अपने साथ हुई वारदात किसी को नहीं बताई।
मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि
पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी भाई ने एक बार फिर से अपनी बहन के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को आपबीती बता दी।
परिजनों ने स्वयं इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में लड़की के साथ रेप की पुष्टि हुई है।
आरोपी की उम्र 20 साल और पीड़िता की उम्र करीब 16 साल है। आरोपी को सोमवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।