{"_id":"e706dfaddc952778a063b431e7c991ab","slug":"rape-with-room-renter-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराएदार छात्रा से मकान मालिक ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराएदार छात्रा से मकान मालिक ने किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 24 Dec 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-7 स्थित एक मकान मालिक ने किराए पर रहने वाली लड़की से रेप किया। थाना मटौर पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी अजीत पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी मोहाली प्रापर्टी कंसलटेंट वेलफेयर एसोसिएशन का पूर्व प्रधान है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि वह मूलरूप से फाजिल्का की रहने वाली है। शहर में ही रहकर अपनी पढ़ाई कर रही है। उसने फेज-7 में कमरा किराए पर लिया हुआ है।
विज्ञापन
वह घर की ऊपरी मंजिल पर रहती है। सोमवार दोपहर को जब घर में कोई नहीं था तो मकान मालिक उसके कमरे में आ गया और उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान मकान मालिक ने उसे धमकाया भी कि अगर घटना किसी को इसके बारे में बताया तो परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।