{"_id":"7b838e8ced7fd9e5432ad969ed019fb8","slug":"rape-with-old-woman-before-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या से पहले लूटी थी अधेड़ की आबरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या से पहले लूटी थी अधेड़ की आबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 06 Oct 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
चंडीमंदिर कैंट क्षेत्र में हत्या के बाद रेलवे ट्रैक के पास से 50 वर्षीय महिला का शव मिलने के बाद जीआरपी और सीआईए ने इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को दो डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और जरूरी सबूत इकट्ठा करने के अलावा लोगों से पूछताछ भी की। दरअसल, शनिवार को रेलवे ट्रैक के पास से महिला का शव मिला था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में महिला के साथ दुराचार होने की भी पुष्टि हुई। खड़क मंगोली निवासी महिला अक्सर लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए आसपास के जंगल में जाती थी।
घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की पुलिस को शिकायत दी। रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसमें दुराचार की भी पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके बाद डीएसपी तीरथ राम और पंखुड़ी सहित जीआरपी की टीम ने मौके पर छानबीन की। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर कुछ जगह चोट के निशान हैं। बहरहाल, तफ्तीश जारी है।