फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor school girl by teacher

मुख्याध्यापक की शह पर 9वीं की छात्रा से रेप

Fri, 05 Dec 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा )
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा ) Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
rape with minor school girl by teacher

नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को पिस्तौल का भय दिखाकर शिक्षक पोल्ट्री फार्म ले जाकर करता था रेप। घटना हरियाणा के जींद के नरवाना क्षेत्र की है। मामले में स्कूल के तत्कालीन मुख्याध्यापक साधुराम को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


केस में कोर्ट ने 11 जुलाई को सुनवाई करते हुए आरोपी शिक्षक राजेंद्र को दस साल की कैद की सजा सुनाई थी और आरोपी का साथ देने पर मुख्याध्यापक साधुराम को एक साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


बर्खास्त मुख्य अध्यापक फिलहाल महेंद्रगढ़ जिले के गांव खरौली के राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यरत था। गत 11 जुलाई को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मुख्याध्यापक साधुराम को मामले की जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं करने पर एक साल की सजा तथा दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने अदालत के फैसल के अनुसार रविवार को मुख्याध्यापक को बर्खास्त कर दिया। शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सेवाएं बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।

डरा-धमकाकर दुराचार करता रहा

rape with minor school girl by teacher

जींद के गांव के एक स्कूल की नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने 16 मई 2013 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 अप्रैल को स्कूल का अध्यापक राजेंद्र उसको साइंस लैब में बुलाया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उस पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद 24 अप्रैल को छात्रा को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर राजगढ़ ढोबी गांव में बने पोल्ट्री फार्म में ले गया। यहां पर छात्रा के साथ अध्यापक राजेंद्र ने दुराचार किया। इस तरह से मास्टर राजेंद्र छात्रा को डरा-धमकाकर फार्म पर ले जाकर दुराचार करता रहा।

हिम्मत कर छात्रा ने अपने परिजनों को पूरे प्रकरण के बारे में बताया। जानकारी होने पर छात्रा की मां स्कूल में मुख्याध्यापक साधुराम से मिली, लेकिन कई दिन बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में ग्रामीणों को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने उस समय आरोपी अध्यापक राजेंद्र के खिलाफ डरा धमकाकर दुराचार करने और मुख्याध्यापक साधुराम पर मामले का पता होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर मामला दर्ज किया था।

जिसके बाद गत 11 जुलाई को अदालत ने दुराचार के आरोपी अध्यापक राजेंद्र को दस साल की कैद तथा मुख्याध्यापक साधुराम को एक साल की कैद तथा दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed