{"_id":"97f9240c87f024b296fe9b47dd0db555","slug":"rape-with-minor-girl-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की को घर से बहला कर ले गया और... ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की को घर से बहला कर ले गया और...
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 30 May 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सोहाना में एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को घर से बहलाफुसला कर ले गया। उसके साथ बलात्कार कर अगली सुबह गांव सोहाना में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
लड़की घर पहुंचकर सारी बात घरवालों को बताई। इसके बाद पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस को दी शिकायत में सोहाना निवासी महिला ने बताया कि उसकी चौदह साल की बेटी को 4 अप्रैल को उसका पड़ोसी सहिजाद बहला फुसला कर अपने साथ ले गया।
पांच अप्रैल की सुबह वह बेटी को सोहाना में छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर लड़की ने अपने साथ घटी घटना के बारे में परिवारवालों को बताया।
लड़की ने बताया कि सहिजाद ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। सोहाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है।
विज्ञापन