फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rape with minor girl by granthi in ludhiana

प्रसाद देने के बहाने ग्रंथी ने किया दलित नाबालिग से रेप

Tue, 14 Jun 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)।
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)। Updated Tue, 14 Jun 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl by granthi in ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रसाद देने के बहाने ग्रंथी ने दलित नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया। मामला पंजाब के श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना) का है। आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां दी। जब मामला सामने आया तो आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना माछीवाड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत पर ग्रंथी लखविंदर सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण नाबालिग घर पर रहती थी। दोपहर को वह धार्मिक स्थान पर ठंडा पानी लेने के लिए चली गई। इसी दौरान आरोपी ग्रंथी लखविंदर सिंह ने उसे अपने पास बुलाया और उसे कमरे में प्रसाद देने के बहाने ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। जब पीड़ित नाबालिग चिल्लाई तो गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed