9वीं की छात्रा से गैंगरेप कर बनाया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवीं की छात्रा से पड़ोस में रह रहे 3 लड़कों ने गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाई और करने लगा ब्लेकमैल। घटना हरियाणा के झज्जर की है। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देंगे।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने झज्जर पुलिस में शिकायत दी कि लगभग 5 माह पहले वह और उसका भाई घर पर अकेले थे। इसी दौरान गांव के ही गोविंद व उसकी बुआ के लड़के गोविंदा और मोनू घर में घुस आए।
उन्होंने दोनों भाई-बहन को जान से मारने की धमकी दी। छोटे भाई को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। गोविंदा ने छात्रा के मुंह पर तकिया रख दिया और गोविंद ने उसके साथ दुराचार किया।
रेप कर बनाई वीडियो क्लिप
वहीं मोनू ने पूरी घटना की वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि 3 अक्तूबर की रात को गोविंद फिर से उसके मकान में घुस आया।
जब वह दरवाजा खोलने लगा तो शोर सुनकर परिजन वहां पहुंच गए। परिजनों को आता देख गोविंद वहां से भाग गया। उसने अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी।
परेशान होकर उसने परिजनों को इसके बारे में बताया। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। दुजारा चौकी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है।