{"_id":"8fa078afd132fcbfa14960dc613ce5a0","slug":"rape-with-ludhiana-cmc-staff-nurder-by-lab-technician-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर स्टाफ नर्स से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर स्टाफ नर्स से किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 16 Jan 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में काम करने वाले लैब टेक्नीशियन ने शादी का झांसा देकर स्टाफ नर्स के साथ दुराचार किया। आरोपी ने जब स्टाफ नर्स से शादी करने से मना कर दिया तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने जांच के बाद गांव इस्सेवाल में रहने वाले जगरूप सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से फरार है। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपी जगरूप सिंह सीएमसी अस्पताल में ही टेक्नीशियन था। अस्पताल में ही एक स्टाफ नर्स से उसके प्रेम संबंध बन गए। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। जब पीड़िता ने उसे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह के मुताबिक आरोपी ने कुछ समय पहले किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। जब इस बात का पीड़ित को पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। उन्होंने इस मामले की जांच एडीसीपी वन जोगिंदर सिंह को सौंपी।
एडीसीपी वन द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।