फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with innocent child by old man

पोती से छोटी बेबी से रेप कर भागा बुजुर्ग

Tue, 05 Aug 2014 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 05 Aug 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
rape with innocent child by old man

हरियाणा के जिले यमुनानगर के एक मंदिर में खेल रही छह वर्ष की बच्ची को टॉफी का लालच देकर वृद्ध ने बच्ची के साथ दुराचार किया। आरोपी बच्ची को मंदिर से अपने घर ले गया और दुराचार के बाद खून से लथपथ हालत में उसे गली में छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने सोमवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान गांव अंबली निवासी शिवराम उर्फ स्योराम के रूप में हुई है। आरोपी की चार पोते-पोतियां बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने जांच के बाद बताया, बच्ची से रेप

rape with innocent child by old man

थाना छप्पर क्षेत्र के गांव अंबली निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को गांव के रविदास मंदिर में पूजन और भंडारा चल रहा था। इस दौरान उसकी छह वर्षीय बेटी मंदिर में खेल रही थी।

इस दौरान गांव का शिवराम उर्फ स्योराम बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया। जहां शिवराम ने बच्ची के साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद शिवराम उसे गली में छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ित पिता ने बताया कि बच्ची को खून से लथपथ रोता देख वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उससे दुराचार किए जाने की बात कही और पुलिस को सूचना दी।

जांच अधिकारी एएसआई तरसेम लाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी शिवराम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

रेप की पुष्टि के बाद आरोपी बूढ़ा गिरफ्तार

rape with innocent child by old man

बच्ची का मेडिकल करवाया गया। रेप की पुष्टि के बाद उन्होंने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि बच्ची को गली में खून से लथपथ और रोता देख वह उसे अस्पताल ले गए। जहां उन्हें बच्ची के साथ हुए दुराचार का पता लगा। उन्होंने गांव में पूछताछ की तो वहां खेल रहे बच्चों ने बताया कि शिवराम उर्फ स्योराम उनकी बेटी को अपने घर ले गया था।

थाना छप्पर प्रभारी विरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पुलिस को बच्ची से दुराचार होने की शिकायत दी थी। मेडिकल में पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed