{"_id":"57fcdb6a4f1c1b2b7a28eced","slug":"rape-with-girl-in-presence-of-wife-in-amritsar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती को बहाने से घर बुलाया और लूट ली इज्जत, पत्नी भी मौजूद रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को बहाने से घर बुलाया और लूट ली इज्जत, पत्नी भी मौजूद रही
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति ने युवती को बहाने से घर बुलाया और उसकी इज्जत लूट ली, यहां तक कि उसने ये काम अपनी पत्नी के सामने किया। घटना पंजाब के अमृतसर की है। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी की मौजूदगी में युवती के साथ दुराचार किया। पत्नी ने पति की इस हरकत में पूरा साथ दिया।
युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दी तो पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित शहीद ऊधम सिंह नगर की है। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई और इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

गुरप्रीत रखता था बुरी नजर, छेड़ने की फिराक में रहता था
rape with minor
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहती है। कुछ दिन पहले कपूरथला के रतड़ां गावा निवासी गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर उनके घर के पास रहने आए थे।
इस दौरान आरोपी की पत्नी ने उसके परिवार के साथ तालमेल बढ़ा लिया। युवती ने बताया कि संपर्क बढ़ने पर दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना रहता था। युवती का कहना है कि गुरप्रीत उस पर बुरी नजर रखता था और उससे छेड़छाड़ की फिराक में रहता था।

जरूरी काम के बहाने युवती को बुलाया घर
rape with minor
बीते दिन आरोपी ने उसे कहा कि उसकी पत्नी परमजीत जरूरी काम से उसे बुला रही है। वह उसकी बातों में आकर उनके कमरे में चली गई।
लड़की ने पुलिस को बताया कि वहां पहुंची तो पहले वे उससे इधर-उधर की बातें करते रहे फिर गुरप्रीत ने उससे छेड़छाड करने लगा। उस दौरान उसकी पत्नी परमजीत कौर भी वहां मौजूद थी और वह पति को रोकने की बजाय उसको और उकसा रही थी।
युवती के विरोध करने के बावजूद गुरप्रीत नहीं माना। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उन्होंने उसका मुह दबा दिया और फिर कपड़े से उसका मुंह बांध दिया। युवती ने बताया कि वह छटपटाती रही और हाथ जोड़ती रही लेकिन आरोपी नहीं माना और पत्नी के सामने ही उससे दुष्कर्म किया।
उनके चंगुल से छूटने के बाद युवती ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।