{"_id":"4ad9495d2e726962b47ef68ba877fa19","slug":"rape-with-girl-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की छात्रा ने रेप के बाद दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं की छात्रा ने रेप के बाद दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 09 Jun 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं की छात्रा ने दुराचार और मारपीट के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में एक गांव के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि एक गांव में रहने वाला परिवार खेतों में मजदूरी करने गया था। दोपहर को परिवार के अन्य लोग तो घर लौट आए, लेकिन पीड़िता नहीं आई। शाम को जब वह लौटी, तो वह सहमी हुई थी। उसने परिजनों को बताया कि एक गांव के दो युवकों ने उससे दुराचार और मारपीट की है। इसके बाद लड़की बेहोश हो गई। देर शाम पीड़िता को लाडवा के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लाडवा पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना लाडवा में 22 मई को नाबालिग लड़की से मारपीट और दुराचार की शिकायत दर्ज कराई गई थी। महिला उप निरीक्षक की टीम ने आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन