फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape with disable girl in rohtak, also mother and daughter beaten by rapist

दिव्यांग युवती के बिस्तर में घुसकर रेप और पिटाई, मां को भी पीट डाला

Mon, 17 Oct 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 17 Oct 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
rape with disable girl in rohtak, also mother and daughter beaten by rapist
सिरसा में एक साल तक नाबालिक लड़की से रेप - फोटो : फाइल फोटो
रात में एक युवक ने दिव्यांग युवती के बिस्तर में घुसकर दुराचार कर डाला। विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। मां को भी पीट डाला। घटना हरियाणा के रोहतक की है। देव कालोनी में हवस में अंधे एक युवक ने दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


लड़की बोल और सुन नहीं सकती है। लड़की ने युवक का विरोध किया तो उसने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसी दौरान लड़की की मां की नींद खुल गई। महिला ने आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया तो उसने उसकी भी पिटाई कर दी और घर में तोड़फोड़ करने लगा। इसके बाद वह भाग गया।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला परिवार काफी समय से शहर की देव कालोनी में किराये पर रह रहा है। पीडि़ता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बेटी बोलने और सुनने में असमर्थ है। 10 अक्टूबर की रात को उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था और वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के ही युवक ने ही की हरकत

rape with disable girl in rohtak, also mother and daughter beaten by rapist
rape with minor
देर रात में कालोनी का रहने वाला सागर उनके घर में घुस गया और चारपाई पर सो रही उसकी बेटी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच, महिला की नींद टूट गई तो यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

इसके बाद लड़की की मां ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे घर में तोडफ़ोड़ कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर सागर की तलाश शुरू कर दी है।

नाबालिग की मां के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सागर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। नाबालिग का मेडिकल करा दिया गया है।
- एएसआइ सावित्री देवी, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed