पत्नी के घर से बाहर जाते ही नाबालिग बेटी से करता था रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी मां घर से बाहर चली जाती थी, बाप नाबालिग बेटी से दुराचार किया करता था। घटना पंजाब के बठिंडा की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मां ने बेटी से सहमी-सहमी रहने का कारण पूछा।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि बीते काफी समय से वह अपनी बेटी के साथ दुराचार कर उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दे रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी वह फरार है।
घर छोड़ने के बहाने दो ने किया दुराचार
वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने हरदीप सिंह और चमकौर सिंह के खिलाफ एक विवाहिता से दुराचार करने के आरोप में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
पुलिस के अनुसार विवाहिता 7 दिसंबर को अपने ससुराल आ रही थी तो रास्ते में दोनों आरोपी उसे घर छोड़ने का बहाना लगाकर अपने साथ किसी अज्ञात जगह पर ले गए। वहां पर दोनों युवकों ने उससे दुराचार किया।