{"_id":"57093eb64f1c1b8929c810cb","slug":"rape-with-bed-girl-student-send-her-porn-sms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की छात्रा से घर में घुसकर रेप, भेजे अश्लील SMS","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएड की छात्रा से घर में घुसकर रेप, भेजे अश्लील SMS
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Sun, 10 Apr 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सिरसा में बीएड की छात्रा के साथ एक व्यक्ति ने दुराचार किया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने छात्रा के मोबाइल पर अश्लील एसएमएस करने लगा। छात्रा ने हिम्मत जुटाते हुए महिला थाने में जाकर अपनी शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की चिकित्सा जांच करवाने के उपरांत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा और एक बच्चे का पिता भी है।
विज्ञापन
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रहने वाली है। इन दिनों वह सूरतगढ़ में बीएड की कोचिंग ले रही है। उसके मौसा मंडी डबवाली में रहते हैं। कुछ दिन पहले वह मौसा के घर आई हुई थी। 29 मार्च को घर पर कोई नहीं था। दोपहर को ओबीसी डबवाली के पास चप्पलों की दुकान करने वाला राजेंद्र मलेतिया घर में आया।
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि उसने राजेंद्र मलेतिया से कहा कि घर वाले बाहर गए है। इतने में ही उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। शोर मचाना चाहा तो राजेंद्र ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राजेंद्र ने उसके साथ दुराचार किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने परिजनों को आपबीती बतानी चाही लेकिन डर था कि कहीं परिवार वाले उसकी पढ़ाई न छुड़वा दें, इसलिए वह चुप रही।
विज्ञापन
राजेंद्र ने उसकी चुप्पी को कमजोरी समझा और मोबाइल पर अश्लील एसएमएस भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाते हुए राजेंद्र को सबक सिखाने की ठान ली। परिजनों को सारी आपबीती बताने के बाद छात्रा महिला पुलिस थाने पहुंची।
जांच अधिकरी ईएसआई बलविंद्र कौर का कहना है कि पीड़िता के बयानों व उसकी मेडिकल जांच करवाने के बाद आरोपी राजेंद्र के खिलाफ धारा केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।