फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with a married woman in Kurukshetra, Husband committed suicide

विवाहिता से पड़ोसी ने किया रेप, जहर खाकर पति ने दे जान...खुद थाने पहुंच गया आरोपी

Tue, 18 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरूक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरूक्षेत्र (हरियाणा) Updated Tue, 18 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Rape with a married woman in Kurukshetra, Husband committed suicide
सांकेतिक तस्वीर

एक युवक ने अपने पड़ोस में रही विवाहिता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना से आहत विवाहिता के पति ने जहर खाकर जान दे दी। इसके बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर अपना गुनाह काबूल लिया। घटना हरियाणा के कुरूक्षेत्र की है। 

विज्ञापन


यहां के थानेसर क्षेत्र के एक गांव में करीब 25 वर्षीय विवाहिता के साथ घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। महिला का पति और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें धमकाते हुए भाग निकला। वारदात से आहत होकर पीड़िता के पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसका पति टेंट की दुकान पर मजदूरी करता था। शनिवार को उसका पति काम पर गया था। देर रात गांव का युवक घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर उसके पति व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी से दुखी हो उसके पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं। मृतक की उम्र 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने व उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। महिला का मेडिकल करवा बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 306, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।- प्रवीन कौर, जांच अधिकारी 


आरोपी युवक ने केयूके पुलिस थाना पहुंच किया सरेंडर 
आरोपी युवक ने थाना केयूके में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिस थाना में पहुंचकर डीएसपी गुरमेल सिंह से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। युवक ने बताया कि वह महिला के बुलावे पर ही उसके घर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed