फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with 8 years old girl by minor boy

8 साल की बच्ची से रेप, पंचायत ने दी गांव छोड़ने की सजा

Wed, 01 Jul 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली,सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली,सिरसा(हरियाणा) Updated Wed, 01 Jul 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
rape with 8 years old girl by minor boy

नाबालिग लड़का 8 साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। मामला हरियाणा के डबवाली (सिरसा) का है। क्षेत्र के एक गांव में बच्ची से रेप करने के आरोपी को पंचायत के सामने लड़की के परिजनों ने आरोपी को जमकर पीटा।

विज्ञापन


आरोपी के माता-पिता ने पीड़ित पक्ष के पैर पकड़कर माफी मांगी, जिस पर पंचायत ने उसे गांव से बाहर निकाल दिया है। साथ ही उसके परिवार को अर्थदंड भी सुनाया है। पांच दिन पहले आठ वर्षीय किशोरी बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से गई थी। वह एक जगह पर बेर तोड़ रही थी।
विज्ञापन


गांव का 16 वर्षीय किशोर उसे बेर देने का बहाना करके बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। गांव के जलघर के नजदीक खंडहर मकान में ले जाकर उससे दुराचार किया। दुराचार करने के बाद उसने किशोरी को जान से मारकर जमीन में गाड़ देने की धमकी दी। भयभीत किशोरी ने घर पर किसी को घटना के बारे नहीं बताया, लेकिन बात गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी छोटी बहन को आंगनबाड़ी से वापस ले जाते समय आरोपी की मां ने उसे अपशब्द कहे। डरी, सहमी बच्ची ने उपरोक्त बात अपने भाई को बताई। भाई ने इसे अपने परिजनों से साझा नहीं किया। गांव की एक गली में जा रहे आरोपी को देखकर दोनों में तकरार हुई। नौबत मारपीट तक जा पहुंची।

परिजनों को बात पता चलने पर रविवार शाम को पहली पंचायत हुई, जिसमें लड़की के पिता ने लड़के के परिवार पर तीन लाख रुपये का जुर्माना करने की मांग की।

आरोपी को पंचायत के सामने लाकर सार्वजनिक तौर पर गलती स्वीकार करने के लिए कहा गया। आरोपी पंचायत के समक्ष पेश नहीं हुआ। हालांकि उसका परिवार गिड़गिड़ाया। बिना किसी नतीजे के पंचायत संपन्न हो गई।

पंचायत ने आरोपी को सुनाया गांव छोड़ने का फरमान

rape with 8 years old girl by minor boy

मंगलवार सुबह फिर पंचायत हुई, जिसमें आरोपी की बिरादरी के लोग काफी संख्या में शामिल हुए। इनमें गांव के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। पीड़ित पक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी बेटी चौथी कक्षा की छात्रा है। उसके साथ गलत कार्य हुआ है।

आरोपी को देखते ही उनका खून खौल उठता है। अगर वह गांव में दिखाई देगा तो उसे जान से मार देंगे। पंचायत के सामने पीड़ित परिवार ने आरोपी को जमकर धुना। किशोर ने नाक रगड़कर माफी मांगी।

उसके परिजनों ने भी पीड़ित पक्ष के पैर पकड़े, जिस पर दोनों पक्षों की पंचायत ने किशोर को गांव से बाहर निकाल दिया। परिवार पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाया। यह राशि परिवार एक धार्मिक स्थल को देगा।

पुलिस ने भी की थी पूछताछ

रविवार को सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल की थी। महिला पुलिसकर्मी ने पीड़िता से बातचीत की थी। किशोरी ने अपने साथ हुए जुल्म की कहानी बयां की थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान कलमबद्ध किए थे। गांव के कुछ लोगों के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने कार्रवाई करवाने से साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा था।

राजकुमार, एएसआई शहर थाना, डबवाली ने बताया कि एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म होने की शिकायत पाकर मौका पर गया था। किशोरी के परिजनों ने लिखित में शिकायत देने से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed