{"_id":"41ddc07953e96bc4ac97aa52ee78e383","slug":"rape-to-woman-from-4-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर मिटाता रहा जिस्मानी भूख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर मिटाता रहा जिस्मानी भूख
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Mon, 16 Jun 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दलित युवती ने गांव पक्खोकलां के एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवती ने सोमवार को मीडिया के समक्ष लिखित शपथ पत्र में आरोप लगाया कि चार साल के दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई।
इसपर युवक ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर कस्बा भदौड़ की नर्स के जरिए मोगा के एक प्राइवेट डॉक्टर से गर्भपात करवा दिया।
अब वह कहीं और शादी करने जा रहा है। उससे पैसे लेकर चुप रहने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने चेतावनी दी कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह जान दे देगी।
जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने कहा कि मामले की जांच महिला विंग कर रही है। महिला विंग के इंचार्ज नरेंद्र कौर ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। समझौता न होने पर युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन