फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape to minor girl in ludhiana, accused arrest

बहन की शर्मनाक करतूत, करवाया एक माह तक रेप

Mon, 21 Apr 2014 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Apr 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
rape to minor girl in ludhiana, accused arrest

मां की बीमारी का बहाना बनाकर एक नाबालिग को उसकी बुआ की बेटी ने अपने पति, उसकी सहेली और एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया। पीड़ित की बुआ की बेटी ने उसे युवक के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। मना करने पर उन्होंने पीड़िता की जबरदस्ती मंदिर में शादी करवा दी।

विज्ञापन


एक माह तक बंधक बनाकर रखा

rape to minor girl in ludhiana, accused arrest

युवक ने इसके बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार किया। एक माह तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। दो दिन पहले पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डुगरी पुलिस के पास दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी सहेली, बुआ की बेटी, उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। एक और आरोपी सोनू अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की बीमारी का बहाना बना ले गई साथ

rape to minor girl in ludhiana, accused arrest

जांच अधिकारी एएसआई दरबारा सिंह ने कहा कि नाबालिग को 16 मार्च को उसकी सहेली और बुआ की बेटी ऑटो में बैठाकर अपने साथ ले गए। उन्होंने उसे विवाहिता के पति और आरोपी सोनू से मिलवाया। अगले दिन जब वह काम पर थी तो उसकी बुआ की बेटी उसके पास आई और कहा कि उसकी मां बीमार है वह उसके साथ चले। नाबालिग वहां से उसके साथ चली गई।

विज्ञापन

जबरदस्ती शादी की और करता रहा रेप

rape to minor girl in ludhiana, accused arrest

सभी ने उसे गाड़ी में बैठाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सभी आरोपी उसे करनैल सिंह नगर स्थित एक कोठी में ले गए। होश आने पर पीड़िता की बुआ की बेटी ने उसे सोनू के साथ संबंध बनाने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने छह दिन उसे अपने पास ही बंधक बनाए रखा। 22 मार्च को आरोपियों ने सोनू के साथ उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी। इसके बाद सोनू ने उसके साथ मारपीट की और कई बार दुराचार किया।

मौका पाकर भागी युवती, केस दर्ज

rape to minor girl in ludhiana, accused arrest

16 अप्रैल को सभी लोग कमरे में बैठे बातें कर रहे थे तभी मौका पाकर पीड़िता वहां से भाग निकली और कमरा बाहर से बंद कर दिया। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। दरबारा सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जाएगी। आरोपी सोनू की तलाश में छापामारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed