फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape, rape accused ex ig son, punjab police, accused vikramjeet, chandigarh

दुष्कर्म के आरोपी पूर्व आईजी के बेटे को पकड़ने में पुलिस नाकाम

Tue, 05 Apr 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Apr 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
rape, rape accused ex ig son, punjab police, accused vikramjeet, chandigarh
आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम। - फोटो : अमर उजाला
महिला से दुष्कर्म के आरोपी पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी के बेटे को पकड़ने में पुलिस नाकामयाब रही है। आरोपी विक्रमजीत पर पुलिस ने 12 मार्च को महिला से दुष्कर्म और पैसे उगाही करने का मामला दर्ज किया था, लेकिन 23 दिन बीतने के बावजूद पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन


पुलिस अंदेशा जता रही है कि आरोपी शायद विदेश भाग चुका है। हालांकि यूटी पुलिस अभी आरोपी के विदेश भागने की पुष्टि नहीं कर रही है। एएसपी साउथ नवदीप बराड़ का कहना है कि अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने कई जगह छापामारी की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला है। जांच चल रही है। उम्मीद है कि जल्द आरोपी को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन


यह है मामला
सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में सेक्टर-37 निवासी विक्रमजीत पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाया था। महिला ने कहा था कि विक्रमजीत से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि विक्रम के कहने पर ही उसने पति से तलाक लिया। इसके बाद विक्रम ने उससे शादी नहीं की। महिला ने आरोपी पर उससे समय-समय पर पैसों की उगाही करने का भी आरोप लगाया। महिला ने पिछले साल अक्तूबर में ही शिकायत दी थी, जबकि पुलिस ने जांच के बाद 12 मार्च 2016 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed