फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies, three injured in collision between two bikes.

Meerut News: दो बाइक टकराने से युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 07 Oct 2026 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, three injured in collision between two bikes.
मेरठ- बड़ौत मार्ग के हर्रा मोड़ पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। मेरठ-बड़ौत रोड पर हर्रा मोड़ के पास दो बाइक आपस में टकराने से सवार खिवाई निवासी युवक हामिद पुत्र ओसाफ, खुशी मोहम्मद पुत्र ताहिर, आशु निवासी खिवाई व दूसरी बाइक पर सवार उवैश पुत्र जहीर निवासी गांव खेड़ी कलां घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। रास्ते में खुशी मोहम्मद (32) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम को उवेश बड़ौत से अपने गांव खेड़ी कलां जा रहा था। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक हामिद, खुशी मोहम्मद और आशु हर्रा से खिवाई जा रहे थे। जैसे वह हर्रा मोड़ के पास पहुंचे तो दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई। बाइक टकराने से चारों युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची सरूरपुर थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहां पर रास्ते में खुशी मोहम्मद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशतोष कुमार का कहना है किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एक युवक के शव को मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed