फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rape, ludhiana rape, divorce lady rape, husband rape, ludhiana

तलाक देने के बाद भी पत्नी को साथ रखा, करता रहा रेप

Sun, 27 Mar 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना। Updated Sun, 27 Mar 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
rape, ludhiana rape, divorce lady rape, husband rape, ludhiana
गैंगरेप - फोटो : ANI
एक विवाहिता ने अपने पति पर दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने तलाक देने के बावजूद उसे दो साल तक अपने साथ रखा और उसके साथ दुराचार किया। जब पीड़िता को तलाक के बारे में पता चला तो आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने अमनदीप सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहाली की रहने वाली पीड़ित के मुताबिक उसकी शादी अमनदीप सिंह के साथ कुछ वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच में विवाद हो गया। पीड़िता के मुताबिक 2013 में उसके पति ने उसे बिना बताए अदालत के जरिए झूठे कागजात तैयार कर उससे तलाक ले लिया। 2015 में जब दोनों के बीच विवाद हुआ तो उसके पति ने उससे कहा कि वह उससे दो साल पहले ही तलाक ले चुका है।
विज्ञापन


इतना कहने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की कि अगर उसके पति ने उसे तलाक दे दिया था तो उसे बताया भी नहीं और दो साल तक अपने पास रख दुराचार किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोप सही पाए। इसके बाद अमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed