फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entered the house of a woman at knife point kidnapping , rape

घर में घुसकर चाकू की नोंक पर युवती का अपहरण, दुष्कर्म

Mon, 28 Mar 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 28 Mar 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
Entered the house of a woman at knife point kidnapping , rape
लड़के के साथ कुकर्म - फोटो : demo pic
रोहतक के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर चाकू की नोंक पर किशोरी का अपहरण किया। फिर उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो पुलिस में शिकायत पर उसका मेडिकल कराया गया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आरोपी गांव से फरार हो गया है, जबकि पुलिस उसकी तलाश में लगी है। सदर थाने के एक गांव में किशोरी शनिवार दोपहर को घर में अकेली थी। किशोरी के मां-बाप खेत में गए हुए थे। उसी समय गांव का रहने वाला प्रमोद वहां पहुंचा और उसने चाकू दिखाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। वह किशोरी को अपने साथ किसी अन्य जगह पर लेकर पहुंचा और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन


दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, किशोरी ने अपने परिजनों को खेत से लौटने पर घटना के बारे में बताया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और उसके बाद किशोरी के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कई बार गांव में आरोपी की तलाश में दबिश डाली, लेकिन आरोपी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराए गए हैं। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed