फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape case register on soldier, Punjab crime news

मंगेतर के साथ संबंध बनाकर किया शादी से इंकार, फौजी पर रेप का केस दर्ज

Sat, 14 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Sat, 14 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Rape case register on soldier, Punjab crime news
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
मंगेतर के साथ संबंध बनाकर और फिर शादी करने से इंकार करने वाले एक फौजी के खिलाफ पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि एक लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह सितंबर 2016 में अपनी मासी के पास रहने गई थी।
विज्ञापन


वहां उसकी मासी के जेठ का लड़का कुलदीप सिंह फौज से छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वह उसे पसंद आ गई और फौजी कुलदीप सिंह अपने दादा-दादी को लेकर उससे शादी करने के लिए उसके घर चला गया। दोनों के परिजन रजी हो गए और दोनों की सगाई कर दी गई। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि उसके बाद लड़की के बयानों के मुताबिक 09 जुलाई 2017 को लड़की की माता घर पर नहीं थी और उसका पिता भी कहीं बाहर गया हुआ था। उसी दिन कुलदीप उसके पास घर आ गया और उससे जबरन संबंध बनाए और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उसके बाद फौजी कुलदीप सिंह ने लड़की से शादी करवाने से इंकार कर दिया। लड़की की शिकायत की गहनता से जांच की गई । जांच के बाद थाना धनौला में फौजी कुलदीप सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुलदीप फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए यत्न किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed