{"_id":"54904a16b95c41d2371a759afb65ea55","slug":"rajsathan-resident-woman-gangrape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से नौकरी करने आई महिला से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान से नौकरी करने आई महिला से गैंगरेप
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल रूप से राजस्थान में रहने वाली महिला ने बावल थाने में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला जिले में मजदूरी करने के लिए कुछ दिन पहले ही आई थी।
विज्ञापन
बावल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी निवासी 30 वर्षीय एक महिला कुछ दिन पहले ही बावल क्षेत्र में एक भट्ठे पर काम करने के लिए आई थी। यहां उसकी मुलाकात गांव नंगली परसापुर निवासी नरेश से हुई, नरेश ने ही बावल के पास एक कमरा लेकर उसे रहने के लिए दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का आरोप है कि 9 जुलाई की शाम नरेश अपने साथी हनुमान व दो अज्ञात युवकों के साथ कमरे पर आया और सभी ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी मिलने के चलते उसने किसी से अपने साथ हुई ज्यादती का जिक्र भी नहीं किया। महिला ने बीती शाम बावल पुलिस को शिकायत देकर उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
----
महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू भी कर लिया जाएगा।
- एएसआई मुनिया देवी, जांचकर्ता, बावल थाना