फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raid on chabra money exchanger, chandigarh ed raid

छाबड़ा मनी एक्सचेंजर के घर और दफ्तर पर ईडी का छापा, 1 करोड़ की करेंसी मिली

Fri, 23 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
raid on chabra money exchanger, chandigarh ed raid
छाबड़ा मनी एक्सचेंजर के घर और दफ्तर पर ईडी का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंडीगढ़ सेक्टर-22 स्थित छाबड़ा फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड और पंचकूला में कंपनी मालिक के घर पर वीरवार को छापा मारा। करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई में ईडी को छाबड़ा के पंचकूला स्थित घर से एक करोड़ की करेंसी बरामद हुई। इसमें 87 लाख विदेशी और 13 लाख रुपये भारतीय करेंसी है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने बरामद करेंसी को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 (फेमा) के तहत सीज कर जसबीर छाबड़ा और उनके पुत्र गुरमीत छाबड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईडी की दो टीमें सुबह 9:30 बजे छाबड़ा के सेक्टर-22 स्थित आफिस और पंचकूला सेक्टर-8 स्थित घर पर पहुंचीं। इसके बाद घर और आफिस दोनों में सर्च की गई। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र और कर्मचारियों से घंटों पूछताछ
रेड के दौरान ईडी अधिकारियों ने पिता-पुत्र से ऑफिस में घंटों पूछताछ की और कई दस्तावेज कब्जे में लिए। इस दौरान आफिस कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। वहीं घर पर हुई रेड में एक करोड़ की करेंसी को प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा के तहत सीज कर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जांच में दोनों के खिलाफ और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धांधली की शिकायतें आ रहीं थीं
सूत्रों के अनुसार ईडी के पास छाबड़ा मनी एक्सचेंजर में करेंसी एक्सचेंज को लेकर धांधली की कई शिकायतें आ रही थीं। शिकायत के अनुसार ये लोग पंचकूला स्थित घर पर रोज सुबह अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा खरीदते थे। इनके पास पंजाब, जम्मू और कश्मीर के यहां सक्रिय रैकेट के लोग आते थे। इनसे ये अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा का लेन-देन करते थे। इसके बाद जांच एजेंसी ने इसकी जांच की तो इसे सही पाया। इसके बाद पूरी तैयारी के तहत ईडी ने छाबड़ा के घर और आफिस में रेड की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed