{"_id":"58390d7b4f1c1b242413dbbb","slug":"ragging-case-in-punjab-university-girls-hostal-allegation-on-mphil-student-of-law-deptt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू गर्ल्स हॉस्टल में रैगिंग, Mphil स्टूडेंट पर आरोप, जानिए क्या हुआ?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीयू गर्ल्स हॉस्टल में रैगिंग, Mphil स्टूडेंट पर आरोप, जानिए क्या हुआ?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Nov 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
रैगिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में रैगिंग का मामला सामने आया है। दो छात्राओं ने एमफिल की स्टूडेंट पर आरोप लगाए हैं। लॉ विभाग की छात्रा ने सीनियर पर रैगिंग का आरोप लगाते हुए डीएसडब्ल्यू दफ्तर में मामले की लिखित शिकायत दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को करीब दो घंटे तक अधिकारियों की मीटिंग हुई।
डीएसडब्ल्यू ने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। दोनों छात्राओं से पूरे मामले की लिखित जानकारी मांगी गई है। पीयू कैंपस में काफी समय बाद रैगिंग के आरोप का मामला सामने आया है।
जानकारी अनुसार पीयू गर्ल्स हॉस्टल नंबर-5 में रहने वाली लॉ विभाग की दूसरे वर्ष की छात्रा ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग से एमफिल कर रही छात्रा पर अभद्र व्यवहार, तंग करने सहित रैगिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले की लिखित शिकायत वीरवार शाम को डीएसडब्ल्यू दफ्तर में दी गई। उधर इस मामले में दूसरी छात्रा ने भी शिकायत करने वाली छात्रा के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। मामला रैगिंग का होने के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों के लिए मुश्किल भरा हो गया।
शुक्रवार को अधिकारियों ने मामले में आपात मीटिंग बुलाई और पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों छात्राओं को बुलाकर मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। दोनों छात्रों से लिखित में पूरी घटना की जानकारी मांगी है।

पहले एक ही कमरे में रहती थीं दोनों
रैगिंग
- फोटो : Demo Pic
सूत्रों के अनुसार दोनों छात्राएं कुछ समय पहले एक ही कमरे में रहती थीं। लेकिन किसी मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। हॉस्टल वार्डन की ओर से दोनों छात्राओं का कमरा भी बदल दिया गया। लेकिन एक छात्रा ने सीनियर के खिलाफ डीएसडब्ल्यू दफ्तर में तंग करने की शिकायत दर्ज करा दी।
शुक्रवार को मीटिंग के बाद इस मामले को लेकर एक कमेटी गठित की गई है, जोकि पूरे मामले को देखेगी। जल्द ही दोनों छात्राओं की विशेष कमेटी के सामने पेशी होगी,जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
अभी रैगिंग जैसा मामला सामने नहीं आया है। दोनों छात्राओं से लिखित में जानकारी मांगी है। दोनों छात्राऐं पहले साथ रहती थीं, लेकिन बाद में अलग हो गई। मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है।
- प्रो. नीना कपिलाश डीएसडब्ल्यू वुमन पंजाब यूनिवर्सिटी