फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi boy murdered in Manila

मनीला में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी दस्तावेज और बाइक लेकर फरार

Fri, 02 Jun 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 02 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
  Punjabi boy murdered in Manila
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : demo pic
पिछले नौ साल से फिलीपींस के मनीला में रह रहे पंजाबी नौजवान गुरमेल सिंह की दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह मनीला में फाइनेंस का कारोबार करता था। जैसे ही शुक्रवार को गांव हकूमत वाला (तलवंडी भाई) में परिजनों को हत्या की खबर मिली, पूरा गांव गम में डूब गया।
विज्ञापन


मृतक के पिता बलवंत सिंह वासी हकूमत वाला ने बताया कि शुक्रवार को उसके बड़े बेटे सुखविंदर सिंह ने फोन पर बताया कि उसके छोटे बेटे गुरमेल सिंह (31) की दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। गुरमेल मनीला में पिछले नौ साल से रह रहा था और वहां पर फाइनेंस का कारोबार करता था। उसी के साथ बड़ा बेटा सुखविंदर सिंह भी काम करता था। वारदात के समय गुरमेल अपने ग्राहकों से वसूली कर रहा था। आरोपी गुरमेल की नकदी, दस्तावेज और बाइक भी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बलवंत सिंह ने बताया कि खेतीबाड़ी से आमदनी कम होती थी, इसलिए गुरमेल सिंह को मनीला भेज दिया था। वहां पर उसने मेहनत कर फाइनेंस का अपना कारोबार चलाया था। गुरमेल की पत्नी सर्बजीत कौर, उसका एक साल का बेटा अहमदीप सिंह और सुखविंदर सिंह की पत्नी सभी गांव हकूमत वाला में रहते हैं।  गुरमेल की मां सुखवंत कौर का रो-रो कर बुरा हाल है। बलवंत ने बताया कि गुरमेल का शव भारत लाने के लिए सुखविंदर कार्रवाई करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed