पंजाब विजिलेंस की कार्रवाई: करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी, हरियाणा-दिल्ली से बिना कर हो रही थी माल ढुलाई
दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के बेटे समेत पांच गिरफ्तार किए गए हैं। कराधान विभाग के कई अफसर, कर्मचारी भी रडार पर आए हैं। विभाग के संबंधित अफसरों, मुलाजिमों की तरफ से पद का दुरुपयोग करके कर चोरी करने, धोखाधड़ी और मिलीभगत से रिश्वत हासिल करने की जांच शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार रात पड़ोसी राज्य हरियाणा और दिल्ली के रास्ते पंजाब में ट्रांसपोर्ट कंपनियों द्वारा बिना टैक्स और बिलों से व्यापारिक सामान लाने में सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये की चपत लगाने का पर्दाफाश किया है। पंजाब के कराधान एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों, मुलाजिमों की मिलीभगत से चल रहे इस भ्रष्टाचार में विजिलेंस ने दिल्ली की मालवा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक, उसके बेटे, तीन ड्राइवरों और एक एजेंट के साथ-साथ कराधान एवं आबकारी विभाग के कुछ अफसरों-मुलाजिमों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के बेटे, तीन ड्राइवरों और एक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शनिवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो के बठिंडा यूनिट की तरफ से पुख्ता जानकारी के बाद टीमें बनाकर बठिंडा में माल ढुलाई वाली संदिग्ध गाड़ियों की तलाशी ली गई। इस दौरान तीन गाड़ियों में लदे हुए सामान में से कुछ सामान बिल्टियों और बिलों के बगैर ही पंजाब में लाया जा रहा था। मौके पर की प्राथमिक जांच के बाद इस घपलेबाजी और मिलीभगत संबंधी मुकदमा विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में दर्ज कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : भारसिंहपुरा पुजारी हत्याकांड: NIA ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, मेरठ के गगनदीप सिंह की भी थी भूमिका
उन्होंने बताया कि इस केस में उक्त ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का पुत्र मनदीप सिंह निवासी जुझार नगर बठिंडा, ड्राइवर संजय कुमार निवासी गांव कावेली जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश, ड्राइवर गुरदास सिंह गांव बलाहड़ विंझू जिला बठिंडा, ड्राइवर जगसीर सिंह निवासी गांव सिकंदरपुर थेड़ जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है।
कंपनी के मालिक जगसीर सिंह निवासी जुझार नगर बठिंडा को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुकदमे की तफ्तीश के दौरान विभाग के संबंधित अफसरों, मुलाजिमों की तरफ से पद का दुरुपयोग करके कर चोरी करने, धोखाधड़ी और मिलीभगत से रिश्वत हासिल करने की जांच शुरू कर दी गई है।