फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university canteen cook dead body found

पीयू कैंटीन के कुक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sun, 12 Jul 2015 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Jul 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
punjab university canteen cook dead body found

खुड्डा लाहौरा में शुक्रवार रात करीब तीन बजे पीयू स्थित कैंटीन के कुक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहगीरों की सूचना पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच के अनुसार युवक की पहचान खुड्डा लाहौरा में रहने वाले 25 वर्षीय प्रेम के रूप में हुई है। मूलरूप से वह नेपाल का निवासी था। पुलिस युवक को जीएमएसएच-16 में ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक पंजाब यूनिवर्सिटी की कैंटीन में कुक का काम करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को देर रात वह ड्यूटी करके आया और कुछ दोस्तों से मिलकर घर चला गया। दोस्तों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का कहना है कि वह छत पर सोने की बात कहकर गया था। इसके बाद दोस्तों ने अधिक जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर से आई बहन
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान मृतक की बहन का पता चला। जिसे यमुनानगर से बुलाया गया है। सूचना पर आई बहन ने पुलिस को बताया कि प्रेम शराब का आदी था।

नाक से निकल रहा था खून, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

पुलिस जांच के अनुसार मृतक का शव घर से कुछ ही दूरी पर था। आशंका जताई जा रही है कि नशे में छत से गिरने से भी मौत हो सकती है। मृतक के नाक से खून बह रहा था। हालांकि उसके शरीर के पर चोट के निशान नहीं थो। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed