{"_id":"60c7be1010bf3f240c126fd2","slug":"punjab-police-caught-five-robbers-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: हरियाणा के पांच लुटेरे पंजाब में गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी में की पांच राज्यों में 30 से ज्यादा वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिकंजा: हरियाणा के पांच लुटेरे पंजाब में गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी में की पांच राज्यों में 30 से ज्यादा वारदातें
Tue, 15 Jun 2021 02:21 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:21 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि गिरोह के सरगना विजय कुमार के खिलाफ कत्ल, अपहरण, चोरी, डकैती, लूटपाट और जालसाजी के 53 मामले दर्ज हैं। बाकी लुटेरों पर भी लूटपाट के कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने पुलिस की वर्दी में छापा मारने का ड्रामा रचकर लूटने वाले हरियाणा के पांच लुटेरों को पकड़ा है। यह अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और दिल्ली में 30 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने लुटेरों से पंजाब के पातड़ां में पिछले महीने व्यापारी से लूटे तीन लाख रुपये और दो गाड़ियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरों में विजय कुमार, संजीव और सन्नी शर्मा नरवाना के रहने वाले हैं। सतिंदर व सन्नी कनड़ी फतेहाबाद के गांव कनहेड़ी के रहने वाले हैं। नरवाना का विशाल उर्फ विशू और जसविंदर के अलावा रोहतक के गांव बैंसी का नरेश कुमार और रोहतक का ही नरेश फरार है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। लुटेरों से तीन लाख की नकदी और दो गाड़ियों के अलावा एक 22 बोर की रिवॉल्वर, एक 12 बोर डबल बैरल राइफल, 12 बोर के चार कारतूस, चार पुलिस की वर्दी, दो पुलिस बेल्ट व दो हरियाणा पुलिस के लोगो वाले मास्क बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
रकम दोगुना करने का लालच दे फंसाते और फिर रचते थे छापा मारने का ड्रामा
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी में नेटवर्क फैलाया हुआ है। किसी व्यक्ति को टारगेट कर नोटों को दोगुने करने का लालच देकर फंसाते थे। जब वह व्यक्ति बताई जगह पर असली रकम लेकर आता था तो योजना के तहत लुटेरे पुलिस की वर्दी में छापा मारने का नाटक करते थे। इसके बाद व्यक्ति को डरा-धमका कर उससे रकम छीन लेते थे।
विज्ञापन