फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab police busts two ISI backed terror modules operating from Canada

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: पुलिस ने दो गुर्गों को पकड़ा, हैंड ग्रेनेड, टिफिन बम और दो AK-56 बरामद

Tue, 04 Oct 2022 07:02 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Oct 2022 07:02 PM IST
सार

चमकौर साहिब इलाके से इस मॉड्यूल के वीजा सिंह उर्फ गगन और रंजोध सिंह उर्फ ज्योति नाम के दो गुर्गों की गिरफ्तारी के दो दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। इससे पहले फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर के गांव आरिफके के धान के खेतों से एक एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन और 60 कारतूस बरामद किए थे।

विज्ञापन
Punjab police busts two ISI backed terror modules operating from Canada
सांकेतिक फोटो

विस्तार

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को दो आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक विदेश आधारित गैंगस्टर और आतंकवादियों द्वारा संचालित इन आंतकी मॉड्यूल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का समर्थन प्राप्त है। पुलिस ने दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। एक टिफिन बम, तीन हथगोले समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

विज्ञापन


पहले मामले में गिफ्तार आरोपी की पहचान योगराज सिंह उर्फ योग के रूप में हुई है। वह पंजाब के तरनतारन जिले के रजोके गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि नार्को-टेररिज्म मॉड्यूल को कनाडा का रहने वाला लखबीर सिंह उर्फ लंडा, पाकिस्तान में रहने वाला हरविंदर सिंह रिंदा और इटली का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी संयुक्त रूप से चला रहे थे।
विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) या आरडीएक्स लोडेड टिफिन बॉक्स, दो एके -56 असॉल्ट राइफल के साथ दो मैगजीन और 30 कारतूस, एक .30 बोर की पिस्तौल के साथ छह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी से दो किलो हेरोइन भी मिली है। इस समूह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केटीएफ का गुर्गा भी दबोचा गया
पंजाब पुलिस ने दूसरे मामले में आईएसआई समर्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी मॉड्यूल के हरप्रीत सिंह उर्फ हीरा को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने कहा कि उसकी कार से तीन हथगोले और हथियार मिले हैं। इस विशेष आतंकी मॉड्यूल को कनाडा स्थित गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला संचालित कर रहा है। वह केटीएफ के कनाडा स्थित सरगना हरदीप सिंह निज्जर का करीबी है। गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हीरा बठिंडा के जुझार नगर का रहने वाला है। पुलिस ने 30 बोर और 9 एमएम बरेटा समेत दो पिस्टल और 60 कारतूस भी पकड़े हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच यह सफलता मिली है। पुलिस ने योगराज सिंह के पांच और साथियों की भी पहचान की है, जो कथित तौर पर पंजाब और आसपास के राज्यों में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वपन शर्मा ने कहा कि उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि 'लंडा-रिंदा आतंकी मॉड्यूल' का पता लगाना राज्य पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।

योगराज मॉड्यूल का मुख्य संचालक
डीजीपी यादव ने कहा कि योगराज इस मॉड्यूल का मुख्य संचालक है और राज्य पुलिस और केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों के पांच आपराधिक मामलों में वांछित है। सितंबर 2019 में तरनतारन में पांच एके-47 राइफल जब्त करने के मामले में भी योगराज की तलाश थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियार-विस्फोटक-नशीले पदार्थों की सीमा पार से तस्करी का काम मुख्य रूप से योगराज कर रहा था। वह तस्करी लंडा, रिंदा और हैप्पी व जेल में बंद तस्कर गुरपवित्तर उर्फ साई के निर्देश पर कर रहा था। उन्होंने कहा कि योगराज बड़े पैमाने पर हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप की तस्करी में सक्रिय था। 

नाका लगा पुलिस ने हरप्रीत को दबोचा
डीजीपी यादव ने बताया कि दूसरा मॉड्यूल कनाडा स्थित गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला संचालित करता है। काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब से एक विश्वसनीय इनपुट के बाद, मोगा पुलिस ने कोटकपूरा-बाघापुराना रोड पर एक नाका लगाया और आरोपी हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। वह मंगलवार को अपनी सफेद रंग की कार से अमृतसर जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान हरप्रीत ने कबूल किया कि वह अर्श डाला के करीबी सहयोगी अमनदीप सिंह उर्फ बब्बू के निर्देश पर हैंड ग्रेनेड और हथियारों की खेप पहुंचाने जा रहा था। बब्बू वर्तमान में होशियारपुर जेल में बंद है।

अमृतसर पहुंचानी थी हथियारों की खेप
मोगा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि आरोपी हरप्रीत ने खुलासा किया कि यह खेप वीजा सिंह और रंजोध सिंह ने सीमा क्षेत्र से अर्श डल्ला के मनीला स्थित सहयोगियों मनप्रीत सिंह उर्फ पिटा और अमृतपाल उर्फ एमी के निर्देश पर उठाई थी। इन दोनों के तार पाकिस्तान में आतंकियों से भी जुड़े हैं।

एसएसपी ने दावा किया कि आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि मनप्रीत पिटा और एमी ने मोगा में दो अज्ञात व्यक्तियों को खेप सौंप दी। जिन्होंने उसे अमृतसर में एक अज्ञात स्थान पर पहुंचाने को कहा था। 

चमकौर साहिब इलाके से इस मॉड्यूल के वीजा सिंह उर्फ गगन और रंजोध सिंह उर्फ ज्योति नाम के दो गुर्गों की गिरफ्तारी के दो दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। इससे पहले फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर के गांव आरिफके के धान के खेतों से एक एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन और 60 कारतूस बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed