फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police arrested two militants allegedly associated with UK-based terrorist entity and seized arms and ammunition 

पंजाब पुलिस को सफलता: पाक से भेजे गए हथियारों की खेप वापस लेने आए दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद 

Mon, 16 Aug 2021 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Aug 2021 04:35 PM IST
सार

डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार दोनों आतंकी ब्रिटेन स्थित आतंकवादी गुरप्रीत सिंह खालसा और गुरप्रीत के निर्देश पर काम करते थे। उन्हे सीमा पार से भेजे गए हथियारों की एक खेप को वापस लाने का काम सौंपा गया था।

विज्ञापन
Punjab Police arrested two militants allegedly associated with UK-based terrorist entity and seized arms and ammunition 
पकड़े गए आतंकी। - फोटो : ANI

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की रात पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों की खेप को वापस लेने आए दो आतंकियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आतंकी ब्रिटेन के एक आतंकी संगठन के सदस्य बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से दो हथगोले, एक पिस्तौल (9 एमएम) सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार दोनों आतंकी ब्रिटेन स्थित आतंकवादी गुरप्रीत सिंह खालसा और गुरप्रीत के निर्देश पर काम करते थे। उन्हे सीमा पार से भेजे गए हथियारों की एक खेप को वापस लाने का काम सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि उनकी खेप कुछ दिन पहले अटारी-झाबल रोड के आसपास के सीमावर्ती इलाके में भेजी गई थी। गुरप्रीत सिंह खालसा शिंगर बम कांड लुधियाना में शामिल था। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि अमृतसर-ग्रामीण क्षेत्र के अड्डा खालसा के पास चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रविवार रात दो बाइक सवारों को रोका। पूछताछ करने पर पुलिस को दोनों संदिग्ध लगे, साथ ही वे बाइक के कोई प्रामाणिक दस्तावेज भी नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस को शक होने पर दोनों की तलाशी ली गई। इसमें पहले आरोपी करनैल सिंह की तलाशी में एक पिस्तौल, 9 मैगजीन और सात कारतूस मिले। इसके बाद अमृतसर के सुल्तानविंड के रहने वाले सैमी से भी हथियार बरामद हुए। दोनों आरोपियों के पास से कुल 2 हथगोले, 2 पिस्तौल (9 मिमी), 4 मैगजीन और 20 कारतूस जब्त किए गए। दोनों के खिलाफ अमृतसर के थाना घरिंडा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों में स्थित आतंकवादी संगठन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर या उसके आसपास भारत पर हमला करने की योजना का संकेत मिला था, जिसके बाद राज्य की सीमाओं पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था पंजाब पुलिस ने की है। विशेष सुरक्षा चौकियां भी बनाई गई है, साथ ही गश्त भी 24 घंटे की कर दी गई है। - दिनकर गुप्ता, डीजीपी, पंजाब पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed