फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Punjabi singer arrested in Ludhiana

दुष्कर्म की साजिश में पंजाबी गायक गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में नशा पिला दोस्त ने की युवती संग वारदात

Fri, 14 Aug 2020 07:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 07:33 PM IST
सार

  • पंजाबी सिंगर दोस्त के पास काम के बहाने लेकर आया युवती, नशा देकर दोस्त ने की वारदात
  • कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाईं, सिंगर ने वारदात से पहले जीता विश्वास

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Punjabi singer arrested in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

धार्मिक समागम में भजन गाने वाली युवती को काम दिलाने के बहाने एक पंजाबी गायक अपने दोस्त के पास ले गया। जहां उसे नशीली गोली कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पंजाबी सिंगर युवती को दोस्त के दफ्तर में छोड़कर कहीं और चला गया। जब युवती होश में आई तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया।

विज्ञापन


युवती आरोपी के दफ्तर से निकलकर नीचे आई तो पंजाबी गायक नीचे खड़ा था। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जांच के बाद डिविजन आठ पुलिस ने रोशन पाला और पंजाबी गायक राजू मान के खिलाफ मामला दर्जकर लिया। वहीं पंजाबी गायक राजू मान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का दोस्त रोशन पाला अभी फरार है। 
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह धार्मिक समागम में भजन गाने का काम करती है। पांच अगस्त को रोशन पाला का जन्मदिन था और उसके घर जागरण था। आरोपी पंजाबी गायक राजू मान उसे भेंट गाने के लिए अपने साथ ले गया। समारोह के बाद उसे घर छोड़ दिया गया। इस तरह उसने उसका विश्वास जीता। इसके दो दिन बाद गायक राजू मान का फोन आया कि रोशन पाला ने उन्हें काम के सिलसिले में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घुमारमंडी स्थित रोशन पाला के दफ्तर चले गए। वहां रोशन ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसमें पहले से नशीली गोलियां मिलाई थी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोपी राजू मान वहां से चला गया, जबकि रोशन पाला पीड़िता को दफ्तर के पीछे बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो आरोपी ने उसे धमकी दी और वहां से चले जाने कहा। जब युवती नीचे उतरी तो राजू मान पहली मंजिल पर बैठा था। जिससे उसे पता चला कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसके साथ खिलवाड़ किया। 


इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिविजन आठ के एसएचओ इंस्पेक्टर जरनैल ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल प्रक्रिया चल रही है। आरोपी पंजाबी गायक राजू मान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दोस्त रोशन पाला फरार है। आरोपी राजू मान दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। उससे पूछताछ कर रोशन पाला का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed