फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab news : Allegation of misdeed on mla Simarjeet singh Bains

सिमरजीत बैंस पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, विधायक बोले-बेबुनियाद हैं...

Tue, 17 Nov 2020 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Nov 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Punjab news : Allegation of misdeed on mla Simarjeet singh Bains
सिमरजीत सिंह बैंस - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब की लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर जिले की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बैंस पर आरोप है कि गिरवी रखे घर का मामला सुलझाने के लिए उन्होंने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रूरल कंवरदीप कौर को सौंप दी है। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं विधायक ने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। 
विज्ञापन



महिला ने बताया कि उसने पिछले साल गिल गार्डन के पास 75 गज का मकान खरीदा था। डीलर को 11 लाख रुपये नकद दिए गए थे और बाकी के दस लाख का लोन करवाकर पेमेंट की थी। मकान लेने के करीब एक महीने बाद उसके पति की मौत हो गई। इससे लोन की करीब छह किस्तें रह गई। डीलर ने बैंक वालों को उसके घर और कभी जहां वह नौकरी करती थी, वहां भेजना शुरू कर दिया। इससे वह परेशान हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ईश्वर नगर इलाके में बैठक करने आए। वहां उसकी मुलाकात विधायक के साथ हुई। उसने सारी बात बैंस को बताई तो बैंस ने उसे अपने दफ्तर आने के लिए कहा। दफ्तर में उसे छोटे कमरे में बिठाया गया। वहां विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह जब भी अपनी फरियाद लेकर जाती, उसके साथ दुष्कर्म किया जाता। महिला ने आरोप लगाया कि बैंस ने अपने दफ्तर के पड़ोस में रहने वाली महिला के घर बुलाकर वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

बैंस उसे लगातार आश्वासन दे रहे थे कि डीलर उसे पैसे दे देगा और वह उसका मामला हल करवाकर ही रहेंगे। बाद में उसे डीलर ने बताया कि बैंस ने उसे पैसे देने से मना किया था। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने डीलर के साथ उसका विवाद खत्म करवा दिया था लेकिन बैंस की तरफ से उसे लगातार संदेश आ रहे हैं। 


आरोप बेबुनियाद, मुझे बदनाम किया जा रहा है : बैंस
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उन पर पहली बार आरोप नहीं लगे हैं। कभी उनका नाम चिट्टा बेचने वालों के साथ लिया जाता है, तो कभी टैक्स चोर और कभी बिजली चोर बोलकर बदनाम किया जाता है। जांच के दौरान दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

बैंस ने कहा कि महिला राजनीतिक तौर पर उन्हें बदनाम करने के लिए किसी के बहकावे में आकर शिकायत करने गई है। वह महिला को काफी अच्छी तरह से जानते हैं। वह उनके पड़ोस में रहती थी। आज भी पीड़िता के पिता के साथ उनकी बात हुई है। वह भी काफी परेशान हैं। बाकी जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा।

शिकायत आ चुकी है। महिला को बुलाया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोप कितने सही हैं या गलत। उसके बाद ही आगे जांच बढ़ाई जाएगी। - कंवरदीप कौर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, रूरल 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed