फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab girl rape by boy friend and sold for prostitution, sex racket

जिसे जी जान से चाहा, उसने पहले रेप किया और फिर जो किया...जीते जी मर गई वो

Tue, 27 Feb 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Tue, 27 Feb 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
punjab girl rape by boy friend and sold for prostitution, sex racket
Rape
जिससे बेपनाह इश्क किया, जी जान से चाहा। उसने पहले रेप किया और उसके बाद लड़की के साथ जो कांड किया, वो जीते जी मर गई। घटना पंजाब के नवांशहर की है। पोजेवाल पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर रेप और दिल्ली में देह व्यापार के अड्डे पर बेचने के मामले में महिला सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छूटकर घर लौटी। जिसके बाद उसने आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर हनी के अलावा एक महिला व दो अन्य कथित आरोपियों के खिलाफ 370, 376, 363, 506,120बी, आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ये सब बताया

punjab girl rape by boy friend and sold for prostitution, sex racket
रेप
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी अप्रैल 2017 को घर से चली गई थी। उन्होंने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी बेटी की चिट्ठी आई, जिसमें उसने बताया कि गांव सड़ोया की एक महिला ने झांसे में अपने बेटे हनी के साथ उसे कहीं भेजा।

इस दौरान हनी ने पीड़िता की मर्जी के बिना संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी पीड़िता को एक अन्य जगह पर ले गया और वहां कुछ अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि इसके बाद पीड़ित युवती को दिल्ली के एक देह व्यापार के अड्डे पर बेच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed