फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Crime News: Burnt Dead body found in railway ground in Bathinda

बठिंडा में रेलवे ग्राउंड में मिला जला हुआ शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 03 Jan 2021 02:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Jan 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: Burnt Dead body found in railway ground in Bathinda
बठिंडा में मिला जला हुआ शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा रेलवे ग्राउंड से रविवार सुबह 90 फीसदी जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना कनाल पुलिस ने जले हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सहारा जनसेवा संस्था के सदस्यों की सहायता से सिविल अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान नरेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी सिरसा के तौर पर हुई है। थाना कनाल के सब इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों ने साधु की हत्या करने के बाद शव जलाया है।  

विज्ञापन


सहारा जनसेवा संस्था के अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि रविवार की सुबह संस्था के कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई थी कि रेलवे ग्राउंड में किसी व्यक्ति का जला शव पड़ा है। संस्था के सदस्यों ने मौके पर पहुंच थाना कनाल पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच शव के इर्द गिर्द पड़े समान एवं आधार कार्ड को कब्जे में लिया और संस्था सदस्यों की सहायता से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


गोयल ने बताया कि शव की हालत से पता चलता है कि अज्ञात लोगों ने पहले उक्त व्यक्ति के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को जला दिया। उन्होंने बताया कि शव 90 फीसदी तक जल चुका था। आईजी जसकरण सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही। शव के पास से पुलिस ने एक आधार कार्ड बरामद किया है, जो नरेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी सिरसा का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। थाना कनाल के सब इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक नरेश कुमार साधु था और रेलवे स्टेशन के पास रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed