{"_id":"57e52ad14f1c1b4f5aa828a4","slug":"punjab-aap-is-in-trouble-women-alligation-of-molestation-and-assault","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़ मामले में फंसे 'आप' नेता, मारपीट कर कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़ मामले में फंसे 'आप' नेता, मारपीट कर कपड़े फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 24 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
alligation of Molestation and assault on aap leader
पंजाब में आप की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब एक और नेता पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। घटना लुधियाना के सतजोत नगर इलाके की है। जहां गली तोड़ने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई। महिला ने आम आदमी पार्टी के नेता और सरपंच कमलजीत सिंह समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
महिला की शिकायत के मुताबिक आरोपी कमलजीत सिंह जूनियर इंजीनियर को साथ लेकर उनकी गली में आया। उन्होंने आते ही घर के बाहर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उसने रोका तो आरोपियों कमलजीत सिंह, जगजीवन सिंह, मीना कुमार और उसके पति गोगी ने उसे भला बुरा कहा। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद आरोपी उसे धमकियां देते हुए फरार हो गए। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Trending Videos
कमिश्नर से मिले आप नेता
Aam aadmi Party
- फोटो : File Photo
सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने कहा कि अभी सब आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरपंच कमलजीत सिंह काफी समय से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और आत्मनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार भी हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता पर मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार को आप के नेता पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख से मिलने पहुंचे। कमिश्नर के न होने के कारण वह एडीसीपी सुखपाल सिंह बराड़ से मिले। उन्होंने एडीसीपी को मामले की पूरी जानकारी दी और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर मामला रद्द करने की मांग की। एडीसीपी ने आप नेता जरनैल सिंह, जगरुप सिंह जरखड़, रविंदरपाल सिंह पाली, मास्टर हरि सिंह, गुरमेल सिंह, एचएस लोटे, अमरीक सिंह बतरा, राजीव अरोड़ा और अरुण नैयर को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी।