फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest for demand justice in bhrat bhusan murder case

भरत भूषण हत्याकांड: थाने के सामने हंगामा, जीटी रोड किया जाम

Fri, 16 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो /अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Fri, 16 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
 Protest for demand justice in bhrat bhusan murder case
थाना सिविल लाइन के सामने प्रदर्शन करते हुए मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
रत भूषण हत्याकांड को लेकर लोगों में गुस्सा है, इंसाफ की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे और सड़क पर जाम लगा दिया। भरत भूषण हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन और भंडारी मोहल्ला निवासी लोग भड़क उठेे। उन्होंने मामले में दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना सिविल लाइन के सामने जमकर हंगामा काटा। साथ ही जीटी रोड पर चक्का जाम किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस थाना सिविल लाइन के प्रभारी अमोलक सिंह मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन


एसएचओ का कहना है कि पुलिस कत्ल के केस में नामजद दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान मृतक भंडारी मोहल्ला निवासी भारत भूषण के चाचा बलविंदर कुमार, सुरिंदर कुमार और रौशन लाल ने बताया कि उनके भतीजे भारत भूषण के कत्ल के मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नामजद एक महिला बिंदू और बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी तारा सिंह और उसकी मां परमजीत कौर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed