{"_id":"5b4f73e74f1c1b47748b5a18","slug":"protest-against-tampering-with-sister-people-of-hotel-attacked-on-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो लोगों ने भाईयों पर किया चाकू, रॉड और डंडों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो लोगों ने भाईयों पर किया चाकू, रॉड और डंडों से हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर से दिल्ली परिवार के साथ जा रही एक युवती के साथ दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बुधवार दोपहर को गांव संगवाड़ी के निकट एक ढाबे पर कारिंदे ने छेड़छाड़ की। जब युवती ने अपने भाइयों को इस बारे में बताया तो गुस्साए कारिंदों ने युवती के साथ उसके तीन भाइयों पर चाकू, रॉड और डंडों से हमला कर मारपीट कर दी।
हमले में युवती सहित उसके तीनों भाई घायल हो गए। घटना के बाद ढाबे पर खाना खा रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। रोडवेज चालक और परिचालक ने तीनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां दोनों युवकों की हालत गंभीर हालत देखकर उनको रोहतक रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सीकर निवासी निखिल, विकास, संदीप और उनकी तीन बहनें राजस्थान परिवहन निगम की बस में सवार होकर बुधवार दोपहर को दिल्ली की तरफ जा रहे थे। चालक ने दोपहर को करीब 12 बजे जब बस दिल्ली- जयपुर राजमार्ग संख्या आठ पर गांव संगवाड़ी के समीप एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रोक दिया। सभी यात्री खाना खाने के व्यस्त थे। इसी दौरान सीकर निवासी एक युवती खाना खाने के बाद लघुशंका के लिए गई तो वहां मौजूद एक ढाबे के कारिंदे ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी, जिसका उसने विरोध किया।
विज्ञापन
इसके बाद युवती ने अपने भाइयों को घटना की जानकारी तो उन्होंने ढाबे के कारिंदे द्वारा की गई छेड़छाड़ पर विरोध जताया। उधर विरोध करने के बाद ढाबे पर कार्यरत अन्य लोगों ने कारिंदे को डांटने की बजाय युवती और उसके तीन भाइयों पर लाठी, डंडों, चाकुओं से हमला कर लिया। ढाबे के कारिंदों ने चारों के साथ जमकर मारपीट की।
घटना के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद बस के चालक-परिचालक ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर एंबुलेंस को बुलाई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने निखिल और संदीप की गंभीर हालत को देखकर रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने यात्री की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के करीब एक घंटा देर से पहुंची पुलिस
हाईवे पर दर्जनों यात्रियों के सामने ढाबा के कारिंदों ने करीब आधा घंटा तक पीड़ित भाई-बहनों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान कारिंदों ने न केवल उन पर चाकू चलाए अपितु उनके साथ रॉड और जो भी हाथ में आया उससे जमकर मारपीट की। इस दौरान यात्रियों ने बचाव की भी कोशिश लेकिन उनके हाथ में चाकू देखकर सभी घबरा गए। उधर सूचना मिलने के करीब एक घंटा तक पुलिस ने घायल यात्रियों की सुध नहीं ली।
सीकर में नौकरी करते है भाई-बहन
सीकर निवासी सभी पीड़ित सीकर में नौकरी करते है तथा उनका परिवार दिल्ली में रहता है। बुधवार को अपने परिवार से मिलने के बाद सभी भाई-बहन सुबह राजस्थान रोडवेज की बस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
संगवाड़ी के ढाबे पर हुई घटना के मामले में अज्ञात कारिंदों के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा जल्द ही इस वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। - विनोद कुमार, थाना प्रभारी कसौला।