{"_id":"58b830f347e95f9c4bb902b5347f65b8","slug":"property-dealer-cheated-5-million-for-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जमीन के नाम पर प्रापर्टी डीलर ने ठगे 5 करोड़'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'जमीन के नाम पर प्रापर्टी डीलर ने ठगे 5 करोड़'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jun 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरआरएस डेवलपर्स और शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक भारत भूषण शर्मा ने मनोहर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शंस के तरमिंदर पर जमीन के नाम पर पांच करोड़ 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रेस कान्फ्रेंस में शर्मा ने बताया कि जून 2011 में उन्होंने मुल्लापुर के पास गांव हमोरा में 15 हजार गज जमीन लेने के लिए प्रापर्टी डीलर तरमिंदर से सौदा किया था।
विज्ञापन
जमीन के लिए 59 लाख कैश और चार करोड़ 58 लाख रुपये का डीडी दिया था। शर्मा ने आरोप लगाया कि रुपये लेने के बाद तरमिंदर ने जमीन देने से इंकार कर दिया और बाद में रुपये देने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने मनोहर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शंस को आठ बार नोटिस भेजा था।
उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा पुलिस धोखाधड़ी का केस रजिस्ट्रर करने की सिफारिश कर चुकी है। वहीं आर्थिक अपराध शाखा पुलिस मामले की जांच कर रही है।