फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private Bank Clerk Died in Road Accident at Manimajra

मनीमाजराः पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बैंक क्लर्क की मौत और आरोपी फरार

Fri, 13 Dec 2019 02:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 13 Dec 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Private Bank Clerk Died in Road Accident at Manimajra
प्रतीकात्मक फोटो
मनीमाजरा में शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में  मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मरने वाला अंबाला जिले के गांव अंबा का रहने वाला रमेश कुमार (29) था। रमेश में हेलमेट पहना हुआ था। वहीं, हादसे के बाद मौका देख चालक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


आईटी पार्क थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले ही रमेश का विवाह हुआ है। रमेश कुमार चंडीगढ़ में एक निजी बैंक में क्लर्क था और प्रतिदिन अपने मोटरसाइकिल पर ही गांव से यहां आता था।
विज्ञापन


वीरवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर आने के लिए मोटरसाइकिल पर निकाला था। सुबह करीब 10 बजे वह रेलवे लाइट प्वाइंट से होता हुआ शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट पर पहुंचा था, उसी समय उसके पीछे एक ट्रक आ रहा था। लाइट प्वाइंट पर जैसे ही वह स्लिप रोड पर बापूधाम कालोनी की तरफ मुंडने लगा इसी समय पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से रमेश घायल हो गया। इस बात की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रमेश को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ ट्रक चालक हादसे के बाद मौका देखकर ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस शव परिजनों को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed