फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prisoner escapee at gunpoint from hospital

गन प्वाइंट पर अस्पताल से कैदी को भगा ले गए साथी

Mon, 07 Dec 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 07 Dec 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
prisoner escapee at gunpoint from hospital

लुधियाना। सीएमसी अस्पताल में रविवार देर रात हत्या के प्रयास मामले में नामजद गोली लगने से घायल गुरजोत सिंह को उसके करीब 12 साथी गन प्वाइंट पर भगाकर ले गए।

विज्ञापन


गुरजोत पुलिस कस्टडी में था। गुरजोत की निगरानी के लिए खन्ना पुलिस की तरफ से चार पुलिस मुलाजिम लगाए गए थे, लेकिन एक ही मुलाजिम ड्यूटी पर तैनात था वह भी चार कमरे छोड़कर सो रहा था। वहीं सीएमसी अस्पताल के मुलाजिमों ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने हथियार दिखाकर मुलाजिमों को डराया।
विज्ञापन


थाना डिवीजन तीन की पुलिस को दो घंटे बाद सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद खन्ना से डीएसपी राज कुमार जल्हौत्रा, थाना सदर खन्ना की पुलिस सीएमसी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को खन्ना के गांव मोहन सिंह स्थित मैरेज पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। वहां दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई, जिसमें एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए। इस मामले में खन्ना के थाना सदर में हत्या के प्रयास का क्रास पर्चा दर्ज हुआ था।

पुलिस ने दो घायलों को गिरफ्तार कर लिया। एक घायल को इलाज के लिए पटियाला के रजिंदरा अस्पताल भेजा गया। जबकि दूसरे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। घायल गुरजोत सिंह को पुलिस ने सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। सूत्रों का कहना है गुरजोत सिंह की पुलिस ने अभी गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी।

सीएमसी अस्पताल में घायल आरोपी गुरजोत सिंह फर्स्ट फ्लोर के प्राइवेट रूम नंबर 2227 में भर्ती था। पुलिस मुलाजिम हरविंदर सिंह रूम नंबर 2223 में सोया हुआ था। रविवार रात करीब सवा एक बजे 24 अस्पताल आए। उस समय अस्पताल की पांच नर्स और सिक्योरिटी गार्ड राजू मसीह वहां तैनात था। युवक सीधे गुरजोत के रूम में चले गए। गोली लगने के कारण गुरजोत चल नहीं सकता था।

उसके साथियों ने उसे व्हीलचेयर पर बिठाया और साथ ले जाने लगे। जब नर्सों ने विरोध किया, तो वह उन्हें धमकाने लगे। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड राजू मसीह पहुंचा। आरोपियों ने राजू के मुंह पर हाथ रखकर उसकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद वह गुरजोत को नीचे ले गए।


एसीपी सेंट्रल सतीश कुमार मल्होत्रा ने कहा कि आरोपी गुरजोत को उसके परिवार वालों ने दाखिल करवाया था। खन्ना पुलिस ने इसकी निगरानी के लिए मुलाजिम तैनात किए थे। मामला खन्ना पुलिस का है, वह कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed