फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prisoner commit suicide after Verdict of sentence

उम्रकैद की सजा सुनते ही खाया जहर, मौत

Sat, 13 Sep 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 13 Sep 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
prisoner commit suicide after Verdict of sentence

पत्नी की हत्या में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद गुरमीत सिंह (42) ने शुक्रवार शाम अदालत के बाहर सल्फास निगल लिया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि गुरमीत सिंह के खिलाफ फरवरी 2009 में पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोप में थाना माडल टाउन में मामला दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस ने गुरमीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


वह चार वर्ष से जमानत पर बाहर था। शुक्रवार को कोर्ट ने उसे हत्या में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। जैसे ही न्यायाधीश ने सजा सुनाई तो वह हताश हो गया। वह कोर्ट के बाहर आया और मुलाजिमों से बाथरूम जाने की बात कही। उसने बेटे के हाथ से पानी की बोतल ली और बाथरूम में जाकर सल्फास निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह बाहर आया तो मुलाजिम उसे दोबारा अदालत में फिंगर प्रिंट लेने के लिए ले गए। इसी दौरान गुरमीत ने बताया कि उसने सल्फास निगल लिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

एसएचओ ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उसकी चेकिंग भी की थी, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि गुरमीत ने सल्फास कहां छिपा रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed