फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Power Grid DGM has been arrested In allegation of bribe by CBI

हरियाणाः सीबीआई का पावर ग्रिड में छापा, रिश्वत के आरोप में हत्थे चढ़े डीजीएम

Tue, 09 Oct 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Tue, 09 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Power Grid DGM has been arrested In allegation of bribe  by CBI
सीबीआई

फतेहाबाद के हिसार रोड पर पावर ग्रिड में रविवार देर रात सीबीआई की दो विशेष टीमों ने पावर ग्रिड परिसर में स्थित उपमहाप्रबंधक शिवकुमार बंसल के निवास पर छापा मारा। शिवकुमार बंसल पर गांव धांगड़ के छोटूराम ने गाड़ी लगाने के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सीबीआई को इस मामले की शिकायत दी थी। छोटूराम इस मामले में 60 हजार रुपये की रकम पहले ही उपमहाप्रबंधक बंसल को पहुंचाने की बात कह रहा है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि छापेमारी के दौरान सीबीआई टीम को घर से तीन लाख रुपये की नकदी बरामद हुई जबकि कमरे की अलमारी से आधा किलो सोना बरामद करने की भी सूचना है। सीबीआई टीम का नेतृत्व डीएसपी आरएस गुंजन ने किया। इस मौके पर सीबीआई इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र भी टीम में शामिल थे। हालांकि सीबीआई से इस मामले की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन

Power Grid DGM has been arrested In allegation of bribe  by CBI
CBI
मिली जानकारी के अनुसार धांगड़ निवासी छोटूराम की दो गाड़ियां पहले ही पावर ग्रिड में टैक्सी सर्विस के लिए लगाई हुई हैं। इसमें वो अपनी तीसरी गाड़ी भी लगाना चाहता था, इसके लिए उसने पावर ग्रिड में उपमहाप्रबंधक शिव कुमार बंसल को आवेदन दिया। छोटूराम का आरोप है कि उपमहाप्रबंधक बंसल ने उसकी गाड़ी लगाने की एवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसकी पहली किस्त के रूप में साठ हजार रुपये उसे दे दिए और मामले की सूचना चंडीगढ़ में सीबीआई के दफ्तर में जाकर की। इसके बाद सीबीआई की विशेष टीमों ने उपमहाप्रबंधक के घर में दबिश देकर पैसा व सोना बरामद किया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपमहाप्रबंधक के घर से तीन लाख रुपये की नकदी व आधा किलो सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। सीबीआई टीम उपमहाप्रबंधक शिवकुमार बंसल को अपने साथ ले गई है और सीबीआई कार्यालय में ही उससे पूछताछ कर रुपये व सोने के स्त्रोत के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। 

उधर मामले में फतेहाबाद पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी होने से इंकार किया है। डीएसपी धर्मवीर पूनियां से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीबीआई टीम अपना काम करने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने फतेहाबाद पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। उनके द्वारा किसी भी रेड की औपचारिक जानकारी हमारे पास नहीं है। 

 डीजीएम अधिकारी को न्यायिक हिरासत में भेजा      

Power Grid DGM has been arrested In allegation of bribe  by CBI
सांकेतिक तस्वीर

फतेहाबाद में पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया में डीजीएम पद पर तैनात अधिकारी शिव कुमार को सीबीआई अदालत ने रिश्वत के मामले में 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। डीजीएम पर पहले से ही लगाई गई गाड़ी के कांट्रेक्ट को बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप हैं, जिसके बाद सीबीआई ने रविवार देर शाम शिवकुमार को फतेहाबाद से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सेक्शन-सात, करप्शन के तहत मामला दर्ज किया था।

आरोपी शिव कुमार बंसल को सोमवार को सीबीआई ने विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed