{"_id":"5e7235ec8ebc3e72b0242fac","slug":"poultry-farm-owner-murdered-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: गुरदासपुर में पोल्ट्री फार्म मालिक की हत्या, सुबह खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: गुरदासपुर में पोल्ट्री फार्म मालिक की हत्या, सुबह खून से लथपथ मिली लाश
Wed, 18 Mar 2020 08:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Mar 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
वारदातस्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा धारीवाल के गांव सिधवां में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमलाकर कर पोल्ट्री फार्म के मालिक की हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पारिवारिक सदस्यों के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अजैब सिंह (65) पुत्र मूला सिंह निवासी गांव सिधवां मंगलवार रात पोल्ट्री फार्म में अकेले सोए थे।
विज्ञापन
जब उसकी पत्नी जसबीर कौर सुबह पांच बजे उठाने आई तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उनकी पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर डीएसपी पीआर-1 मनजीत सिंह, एसएचओ मनजीत सिंह, सीआईए गुरदासपुर मुखी अमलोक सिंह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जांच में पाया गया कि मृतक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। इस कारण उसकी मौत हो गई है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन