फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   porn photos sent on whatsapp, rape with JBT student

whatsapp ने कराया जेबीटी छात्रा का रेप, पढ़ें कैसे?

Mon, 24 Aug 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 24 Aug 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
porn photos sent on whatsapp, rape with JBT student

जेबीटी छात्रा से रेप हुआ तो माध्यम बना whatsapp. चौंक गए न? दरअसल, आरोपी ने छात्रा को पहले व्हाट्सअप पर अश्लील फोटो भेजे। छात्रा ने विरोध जताया तो व्हाट्सएप पर ही मैसेज कर उसे समझौते के लिए बुला लिया। जब वो पहुंची तो पिस्तौल के बल पर उससे रेप कर डाला।

विज्ञापन


मामला हरियाणा के रोहतक का है। पीजीआई थाने ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी देवकॉलोनी निवासी उमेश के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

देवकॉलोनी निवासी जेबीटी छात्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले उमेश ने उसको व्हाट्सअप पर मैसेज भेजा। इसके बाद बातचीत करने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने व्हाट्सअप पर छात्रा को उसकी अश्लील फोटो भेजी और फोन करके अश्लील वीडियो बने होने की भी धमकी।
विज्ञापन

धोखे से बुलाकर पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म किया

porn photos sent on whatsapp, rape with JBT student

छात्रा ने आरोप लगाया कि उमेश ने उसे धोखे से बुलाकर पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

लगातार युवक के द्वारा परेशान करने पर छात्रा ने शनिवार रात मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीजीआई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

दो महीने पहले आरोपी पर हुई थी फायरिंग: बताया जा रहा है कि इसी युवक पर करीब दो महीने पहले नए बस स्टैंड के पास फायरिंग भी की गई थी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बोहर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते संदीप ने उमेश पर गोली चलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed