{"_id":"936493f1a02671867b01b33ccbf71cbd","slug":"police-solved-11-incident-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी की 11 वारदातें सुलझाईं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चोरी की 11 वारदातें सुलझाईं
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले वाहन चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ कर पुलिस ने 11 वारदातें सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के नौ वाहन बरामद कर लिए। इनमें दो होंडा सिटी कार, एक टाटा-207, तीन मोटर साइकिल, एक स्कूटर और दो एस्टीम कार हैं।
सोमवार को मनीमाजरा पुलिस ने दोनोें के एक और साथी बलवंत को गिरफ्तार कर पिंजौर, अंबाला, मोहाली, पटियाला और पंचकूला तक की वारदातें सुलझाने का दावा किया है।
मनीमाजरा थाना प्रभारी ने बताया कि 25 दिसंबर को मौली कांप्लेक्स निवासी रणजीत और पिंताबर को मोरी गेट मनीमाजरा से एक होंडा सिटी कार पर जाली नंबर लगा कर घूमते हुए पकड़ा था। यह कार दोनों ने एक दिन पहले ही चरण सिंह कॉलोनी से चोरी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर 31 दिसंबर तक रिमांड पर लिया था। दोनों ने अंबाला, पटियाला, मोहाली आदि में दुकानों से चोरी करने की वारदातों का खुलासा किया।
थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों ने मनसा देवी झुग्गियों में रहने वाले साथी बलवंत के साथ मिलकर अंबाला में छह दुकानों के ताले तोड़ कर वहां से रुपये और सामान चोरी किया था। पुलिस ने इन दुकानें से चोरी हुए चार मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं।
बलवंत सिंह ने सात वारदातें मनीमाजरा में की थीं। रणजीत और पिंताबर को मंगलवार जेल भेज दिया गया है जबकि, बलवंत अभी भी एक दिन के रिमांड पर है।